चित्रगुप्त धाम पर कलम पूजन कल, विशिष्टजनों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा सहभोज
सुलतानपुर। श्री चित्रगुप्त धाम पर कल गुरुवार को यम द्वितीया के मौके पर सामूहिक कलम पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी विभूतियों और वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया जायेगा। शहर के गोमती नदी के तट सीताकुंड स्थित श्री चित्रगुप्त धाम पर इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजित किया जाएगा।
कलम पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर चित्रगुप्त धाम परिवार ने तैयारियां कर रखी हैं। उक्त कार्यक्रम में चित्रगुप्त धाम की तरफ से सर्व समाज के प्रबुद्ध लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।
चित्रगुप्त धाम से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम को चरणबद्ध तरीके सामूहिक कलम पूजन के साथ महाराज जी की कथा, हवन प्रसाद वितरण होगा। समारोह में 10 वरिष्ठ जनों व दस विशिष्टजनों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया जायेगा। सभी चित्रांशजन कार्यक्रम को सफल बनाने में जी जान से जुटे हैं।यह जानकारी चित्रगुप्त धाम के मीडिया प्रभारी दिनकर श्रीवास्तव द्वारा दी गई है।