सुल्तानपुर में हफ्ते भर पूर्व बीटेक छात्रा के साथ गैंग रेप के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात पुलिस ने इस घटना में शामिल दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं साक्ष्य संकलन के दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। बहरहाल उसे अस्पताल भर्ती करा दिया गया है। साथ ही घटना में। प्रयुक्त गाड़ी, अवैध तमंचा और डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किया गया है।