Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
सुल्तानपुर

रोटरी क्लब सुल्तानपुर ने आयोजित की डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन मेमोरियल वाद विवाद प्रतियोगिता 2022 किया आदर्श शिक्षकों का सम्मान

रोटरी क्लब सुल्तानपुर ने आयोजित की डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन मेमोरियल वाद विवाद प्रतियोगिता 2022
किया आदर्श शिक्षकों का सम्मान

Advertisement

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रोटरी क्लब सुल्तानपुर द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 4 सितंबर 2022 दिन रविवार को होटल गार्डन व्यू सिरवारा रोड सुल्तानपुर में संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि डा0 धर्मपाल सिंह, पूर्व विभागाध्यक्ष अंग्रेजी विभाग, जी.एस.पी.जी. कॉलेज, सुलतानपुर थे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने वाद- विवाद विषय – चुनाव और मुफ्त के वादे ? के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। तत्पश्चात *निर्णायक की भूमिका निभा रहे श्री गौरव कुमार पांडेय(मैनेजर, इंडियन बैंक, सीतापुर मंडल), डा० इन्द्रमणि कुमार( एसोसिएट्स प्रोफेसर (हिन्दी), राणा प्रताप पी०जी० कॉलेज, सुलतानपुर) एवं डा० अभिषेक श्रीवास्तव एसोसिएट्स प्रोफेसर ( दर्शन शास्त्र), जी. एस. पी. जी. कॉलेज, सुलतानपुर ने प्रतियोगिता का निर्णय दिया।

जिसमें टोटल परफॉरमेंस में प्रथम पुरस्कार एवं वैजयंती शील्ड मुख्य अतिथि डा0 धर्मपाल सिंह द्वारा सनबीम स्कूल सुल्तानपुर को दिया गया

विजयी छात्र /छात्राओं का विवरण निम्न है:-
पक्ष में
प्रथम पुरस्कार – सृष्टि दुबे(राधा रानी कुंवर कृष्ण इंटर कॉलेज, सुलतानपुर
द्वितीय पुरस्कार – श्रेया यादव (सनबीम स्कूल, सुलतानपुर)
तृतीय पुरस्कार.- आर्य मौर्य(सूर्य एकेडमी, सुलतानपुर
तथा विपक्ष में
प्रथम पुरस्कार – शिवांगी सिंह(सरस्वती विद्या मंदिर, सुल्तानपुर)
द्वितीय पुरस्कार – अंशी वर्मा( सनबीम स्कूल, सुल्तानपुर)
तृतीय पुरस्कार.- सौम्या पांडेय(राधारानी कुंवर कृष्ण बालिका इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर)
आदर्श शिक्षक के रूप में श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह, (पूर्व माध्यमिक विद्यालय,साढ़ापुर, सुलतानपुर), श्री बृजेश सिंह (प्राथमिक स्कूल, भाई प्रथम, सुलतानपुर)
एवं श्री सर्वेश कान्त वर्मा( रामरती इण्टर कॉलेज, द्वारिकागंज, सुलतानपुर) को अंग-वस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन क्लब के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन नीरव पांडेय ने किया।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन संजय केसरवानी, सचिव रोटेरियन वेद प्रकाश जयसवाल, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन संदीप कुमार, पूर्व सचिव रोटेरियन आरके सिंह ,रोटेरियन विजय सेठ, रोटेरियन डॉ अनुराग रत्न, रोटेरियन डॉक्टर पावन रिबेलो , रोटेरियन आरपी सिंह,रोटेरियन गौतम सिंह, रोटेरियन संतोष श्रीवास्तव, रोटेरियन निमेन्द्र गोयल, रोटेरियन अखिल अग्रवाल, रोटेरियन डॉ बीके झा, रोटेरियन अलंकार टंडन,रोटेरियन तपन टंडन, रोटेरियन प्रमोद मल्होत्रा, रोटेरियन सागर तिवारी, रोटेरियन डॉ अमित पांडेय, रोटेरियन इंद्रेश पांडेय, रोटेरियन प्रशांत सरनतथा महिला सदस्यों में क्लब की प्रथम महिला रोटेरियन सुनयना, रोटेरियन तृप्ति श्रीवास्तव, रोटेरियन शशी मिश्रा, रोटेरियन तनु , रोटेरियन श्वेता अग्रवाल, रोटेरियन डॉ मीनू पांडेय, रोटेरियन अनुराधा जायसवाल, रोटेरियन पूजा अग्रवाल, रोटेरियन ऋतु, रोटेरियन शिप्रा टंडन
आदि की सक्रिय सहभागिता रही। साथ ही कार्यक्रम में नगर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन में सचिव रोटेरियन वेद प्रकाश जयसवाल ने आए हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Related posts

नाली का पानी निकालने को लेकर हुआ विवाद,भतीजे ने चाचा की फावड़े से मारकर हत्या की, परिवार में कोहराम

Chull News

देखिये समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर क्या बोली केंद्रीय मन्त्री अनुप्रिया पटेल

Chull News

देखिये क्यों पुलिस इंस्पेक्टर नीशू तोमर को पुलिस के सिपाहियों ने किया गिरफ्तार

Chull News

Leave a Comment