Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
वीडियो समाचार सुल्तानपुर

पलक सिंह ने संभाली पिता की चुनावी कमान,कोरोना काल में लोगों की मदद करने के दौरान चर्चा में आई थी पलक

सुलतानपुर में पांचवे चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है, जिसके लिये सियासी पार्टियों ने अपना दम खम दिखाना शुरू कर दिया है। गांव गांव गली गली मोहल्ले में जाकर प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान करने करने का अनुरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में सुलतानपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विनोद सिंह भी जनसम्पर्क में जुट गए हैं। कोरोना काल मे हज़ारों लोगों की निस्वार्थ भाव से मदद करके चर्चा में आई उनकी बेटी पलक सिंह ने पिता का चुनावी कमान संभाल ली है। महिलाओं ने साथ वे क्षेत्र में निकल निकल कर।अपने पिता के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध कर रही हैं। इस अभियान की शुरुवात पलक ने नगर के सीताकुंड घाट से शुरू की।जहां उन्होंने  महिलाओं के साथ जनसंपर्क कर अपने पिता विनोद सिंह के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। पलक ने कहा कि पीएम मोदी और सूबे के सीएम योगी ने नारा दिया था बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ। आज वे यकीन के साथ कह सकती हैं कि महिलाएं बिना किसी डर के कहीं भी आ जा सकती हैं पढ़ाई कर सकती हैं। पलक ने कहा कि यदि भाजपा की सरकार बनती है तो सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे जहां भी जा रही हैं लोगों की समस्यायों से रूबरू हो रही हैं, यदि उनके पिता विनोद सिंह यहां से विधायक चुने जाते हैं तो समस्यायों से निराकरण करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

Related posts

SHG महिलाओं से वसूली कर लौट रहे प्राइवेट बैंक कर्मी से लूट,बाइक सवार 3 बदमाशों ने दिया अंजाम

Chull News

देखिये किसने और कहाँ लगवाए भारी मात्रा में रुद्राक्ष के पेड़

Chull News

देखिये,क्यों नाराज अधिवक्ताओं ने महानिदेशक पुलिस व प्रमुख सचिव का फूंका है पुतला।

Chull News

Leave a Comment