Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
अमेठी वीडियो समाचार

सपा की साइकिल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,2022 में सपा की सरकार बनाने का लिया गया संकल्प

प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज सपाइयों ने अमेठी में जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपाइयों द्वारा निकाली गई इस सायकिल यात्रा में मंहगाई और भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाते हुये जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के पुत्र अनुराग प्रजापति के आवाहन पर हजारों लोग सायकिल यात्रा में शामिल हुये और प्रदर्शन को सफल बनाया।

गौरतलब हो कि पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति इस समय जेल में हैं। बावजूद इसके उनके विधानसभा अमेठी में राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पूरा परिवार हर आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज पूर्व मंत्री के आवास विकास स्थित कार्यालय पर हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता एकत्रित हुये। जिसके बाद पूर्व मंत्री गायत्री की पत्नी महाराजी देवी ने सायकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के कोने कोने से आये कार्यकर्ताओं ने सीएम अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये सरकार की नीतियों का विरोध किया। इस दौरान युवा सपा नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के पुत्र अनुराग प्रजापति ने कहा कि सायकिल यात्रा बढ़ती मंहगाई,बेरोजगारी,किसानों की समस्यायों समेत तमाम मुद्दों को लेकर निकाली गई है। उन्होंने कहा कि आज लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अपना मन बना चुकी है और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव उत्तर प्रदर्श के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

Related posts

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में इस बड़ी घटना का हुआ खुलासा

Chull News

कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों गिरफ्तार, देखिए क्या है मामला

Chull News

थाने के चौकीदार को विपक्षियों पर गोली मारने का आरोप,जिला अस्पताल में चलरहा इलाज,पुलिस पड़ताल में जुटी

Chull News

Leave a Comment