Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
वीडियो समाचार सुल्तानपुर

देखिये क्यों लंभुआ विधायक देवमणिद्विवेदी बिना मतदान किये ही वापस हो गये,मतदान न करने पर छलक उठा दर्द

 

सुल्तानपुर में लंभुआ विधानसभा से भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी का नाम ही मतदाता सूची से गायब है। ये जानकारी तब हुई जब वे आज सुबह मतदान करने के लिये बूथ पर पहुंचे। हलांकि उनकी पत्नी का नाम सूची में था और उन्होंने मतदान भी किया।

दरअसल सुल्तानपुर में आज त्रिस्तरीय चुनाव में मतदान हो रहा है। इसी कड़ी में लंभुआ विधायक देवमणि द्विवेदी अपनी पत्नी रेखा द्विवेदी के साथ लंभुआ के सूर्यभान पट्टी गांव के बूथ नम्बर 127 पर पहुंचे थे। इस दौरान जब वोटर लिस्ट खंगालनी शुरू हुई तो वे हैरान रह गए। दरअसल मतदाता सूची से विधायक जी का नाम नदारद था। हलांकि उनकी पत्नी रेखा द्विवेदी का नाम वोटर लिस्ट में होने पर उन्होंने मतदान किया। वहीं विधायक देवमणि द्विवेदी को बैरंग वापस लौटना पड़ा। विधायक जी ने साफ कहा कि जो भी लोग इसके लिये दोषी हैं उनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि एक वोट से प्रत्याशी की जीत हार होती है। लिहाजा एक एक वोट महत्वपूर्ण है। वहीं वोट न दे पाने पर विधायक जी का दर्द छलक उठा।

Related posts

ताउते तूफान में समुद्र में मछली पकड़ने गये जिले के मजदूर की मौत। आर्थिक स्थिति खराब देख पुलिस आगे आई

Chull News

देखिये क्यों आधी रात को मचा जिला अस्पताल में हंगामा तो पहुंच गई भारी मात्रा में पुलिस फ़ोर्स

Chull News

तो भरा के बजाय लगा दिया गया खाली ऑक्सीजन सिलेंडर? महिला की मौत से मचा हड़कंप,परिजनों ने किया हंगामा

Chull News

Leave a Comment