सुल्तानपुर में एक महिला अपनी दिव्यांग बच्ची का रेलवे में रियायती पास बनवाने के लिए परेशान है। स्वास्थ्य विभाग सहित जिला प्रशासन के चक्कर लगा रही है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं। लाचार महिला थक हार कर भटकने को मजबूर है। लिहाजा पीड़ित महिला ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो डाल कर न्याय की गुहार लगाई है।