कौशल विकास में उपलब्धि के लिए जनप्रतिनिधि सम्मान शाकिर को मिला
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन में सुलतानपुर से इसौली के जनप्रतिनिधि सम्मानित किए गए। यह सम्मान सैय्यद शाकिर अब्बास ने लिया।
ज्ञात हो कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमो में देश के 75 गांवों को चयनित किया गया है। इन ग्रामो में सर्वाधिक अभ्यर्थी दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना में प्रशिक्षण प्राप्त किये हैं। इस योजना में सुलतानपुर जिले का इसौली गांव अव्वल होने के नाते चयनित किया गया। पिछले दिनों लखनऊ में इस उपलब्धि के लिए जनप्रतिनिधि सम्मान आयोजित कर चयनित ग्राम के प्रतिनिधियो को सम्मानित किया गया। इसौली से जनप्रतिनिधि के रूप में शाकिर अब्बास को यह सम्मान मिला। जिस पर क्षेत्रवासियों में उल्लास हैं। लोगो ने इस सम्मान के लिए शाकिर अब्बास को बधाई दी है।