Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
सुलतानपुर

कहीं आप ने भी तो नहीं खाया इस ब्रांड का सरसों तेल।नकली सरसों तेल फैक्टरी खुलासे से हड़कम्प,3 गिरफ्तार

सुल्तानपुर में खाद्य विभाग निष्क्रिय है। हाल ये है कि यहां धड़ल्ले से नकली सरसों का तेल बनाने का कार्य लंबे समय से चल रहा था। जानकारी मिलने पर जब पुलिस ने छापेमारी की तो उसके होश उड़ गए। भारी मात्रा में नकली सरसों का तेल समेत, पिकप गाड़ी, और नकली सरसों तेल बनाने का सामान बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही दो फरार लोगों की तलाश जारी है।

बताते चलें कि देहात कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा छतौना में पिछले काफी समय से नकली सरसों का तेल बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो हड़कम्प मच गया। लिहाजा स्वाट टीम को इसकी निगरानी में लगाया गया। जब जानकारी पुख्ता हो गई तो स्वाट टीम ने आज छापेमारी कर रिजवान अहमद, जुल्फिकार अहमद और शिवम उर्फ रवि जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यहां से 103 टीन नकली तेल के साथ साथ, व्यापारियों के यहां भेजने वाली एक पिकप, और भारी मात्रा में नकली सरसों तेल बनाने का सामान बरामद किया है। पुलिस की माने तो ये सभी कम दामों पर व्यापारियों को माल बेच कर अच्छा मुनाफा कमाते थे। लेकिन आज पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस की माने तो इस मामले में मनोज अग्रहरि और शैलेन्द्र अग्रहरि नाम के आरोपी फरार चल रहे हैं जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Related posts

ग्रामीणों ने पुलिस संग दिखाई दिलेरी, बोरे में पकड़कर अजगर किया वन विभाग के हवाले, देखें लाइव वीडियो

Chull News

सिरफिरे आशिक का बड़ा कारनामा,लड़की ने प्यार करने से किया मना तो तान दी पिस्टल

Chull News

जानिये किसे अपना दल एस जिलाध्यक्ष ने बताया गरीब मजलूम और लाचारों का मसीहा

Chull News

Leave a Comment