Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
अमेठी

कृषि प्रधान देश को कुर्शी प्रधान देश नही बनने देगी सपा-जयसिंह प्रताप यादव

 

*कृषि प्रधान देश को कुर्शी प्रधान देश नही बनने देगी सपा-जयसिंह प्रताप यादव*

Advertisement

अमेठी-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सपा छात्रसभा जयसिंह प्रताप यादव के नेतृत्व में 25 दिसम्बर 2020 को किसानों के बीच भेटुआ ब्लाक के ग्राम लोकई का पुरवा सरूवावाँ मुंशीगज में समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम आयोजित किया गया !
सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा है कि किसान भाजपा राज में सबसे ज्यादा अन्याय का शिकार हुआ है। भाजपा सरकार ने किसानों से किया अपना एक भी वादा तो निभाया नहीं उल्टे किसान विरोधी तीन कानून लाकर उसने कारपोरेट के हाथों किसानों को बर्बाद करने की साजिश रच डाली है। पूरे देश के किसान इसके खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी किसानों की अपनी पार्टी है। वह किसानों के संघर्ष में उनके साथ है।

किसान घेरा कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता जयसिंह प्रताप यादव ने चौपाल में किसानों से बातचीत किसानों से जुड़े तमाम मुद्दों एवं समस्याओं पर चर्चा कर उनके संघर्ष में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया !

सपा नेता ने पूर्ववर्ती समाजवादी अखिलेश सरकार द्वारा जनहित मे चलाई गई योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी ! सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को विकास पुरुष बताया !

सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार की जनविरोधी से आमजन मानस के साथ हर वर्ग त्रस्त हो गया है, जनता पूर्ण रूप से मन बना चुकी है पुनः 2022 में समाजवादी विकास वाली अखिलेश सरकार चाहती है !
इस मौके पर गणेश यादव,ओमकार नाथ,शेष कुमार,सचिन, जनार्दन, प्रभात, कपिल,दुर्गेश, सत्यम, रामहेत, हरदीप, अखिलेश, विनोद, दीपक, सुरेंद्र, अनिल यादव ,सौरभ, पवन,रंजीत, अंकुश,रजनीश ,सोहन,दिनेश, विवेक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं,कार्यकर्ता नेता मौजूद रहे !

Related posts

#सुल्तानपुर-आप विधायक सोमनाथ भारती को मिली जमानत,फिर भी रहेंगे जेल में,देखिये क्यों

Chull News

मुकदमें में फंसे गौरीगंज कोतवाल अंगद प्रताप सिंह ने किया समर्पण,घण्टो रहे कोर्ट कस्टडी में,मिली बेल,विवेचक राजेश कुमार पर कार्यवाही बरकरार

Chull News

सारस और आरिफ की दोस्ती बनी मिसाल, अब भी सारस आरिफ के साथ

Chull News

Leave a Comment