Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ सुलतानपुर

सुल्तानपुर- पुराने मकान की छत ढही। मलबे में दबकर दो मजदूर घायल। छत तोड़ते समय हुआ हादसा। घायलों को इलाज के लिये भेजा गया जिला अस्पताल। जिलाधिकारी ने दिये जांच के आदेश।नगर कोतवाली के कृष्णा नगर मोहल्ले की घटना

सुल्तानपुर के कृष्णानगर मोहल्ले में पुराने मकान की छत तोड़ते समय भरभरा कर ढह गई। जिसके चलते छत तोड़ रहे तो दो मजदूर मलबे में दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर आनन फानन आस पास के लोग एकत्रित हुये और मलबे में दबे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों द्वारा घायल मजदूरों का इलाज किया जा रहा है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि इसी मोहल्ले के मो मोअज्जम के यहाँ कार्य चल रहा था, जिसके बाद ये घटना हुई। फ़िलहाल इस घटना की जानकारी लगते ही जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने जांच के आदेश दे दिये हैं।उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

 

Related posts

आखिर क्यों युवा सपाइयों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर मांगी भीख और बेचे पकौड़े

Chull News

जेल में बंद दरोगा यादव पर जिला प्रशासन ने कंसा शिकंजा, मकान,गाड़ी बाइक सहित करोड़ की संपात्ति कुर्क

Chull News

खंड शिक्षा अधिकारी ने लगाई फटकार, सदमें में शिक्षक ने तोड़ दिया दम, देखिए फिर क्या हुआ

Chull News

Leave a Comment