Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ वीडियो समाचार सुल्तानपुर

सुनिये राम चरित मानस पर स्वामी प्रसाद के बयान पर क्या बोले बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला

*समाजवादी पार्टी हिन्दू द्रोह पर आमादा है-प्रेम शंकर शुक्ला*

*समाजवादी पार्टी राम द्रोह को ही अपना राजनैतिक मंत्र मानती है : प्रेम शंकर*

*भाजपा संकल्पत्र के वादों को पूरा करने का काम कर रही : प्रेम शुक्ला*

*बजट आम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगा : प्रेम शुक्ला*

सुलतानपुर।समाजवादी पार्टी हिन्दू द्रोह पर अमादा है।हिन्दू द्रोह गतिविधियों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की संलिप्तता नही होती तो वह रामचरित मानस पर विवादित बयान देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य का राजनैतिक प्रमोशन नही करते। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शंकर शुक्ला ने दिल्ली से वाराणसी जाते समय भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री संजय सिंह सोमवंशी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। पार्टी के जिला प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शंकर शुक्ला ने स्वामी प्रसाद मौर्य की रामचरितमानस पर बयानबाजी करने पर पलटवार किया है।उन्होंने कहा स्वामी प्रसाद मौर्य का राजनैतिक प्रमोशन बता रहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव राम द्रोह को ही अपना राजनैतिक मंत्र मानते है।राम द्रोही को तीनों लोकों में स्थान नही मिलता है इसलिए जनता इन लोगों को तीनो लोकों में जगह नही देगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने काशी को विश्व का गौरव बनाने का काम किया है।भाजपा अपने संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने का काम कर रही है। पार्टी के जिला प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला के सुलतानपुर पहुँचने पर भाजपा पूर्व जिला महामंत्री संजय सिंह सोमवंशी के अवास पर कार्यकर्ताओ ने फूल माला से उनका जोरदार स्वागत किया।उन्होंने यूनियन बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा यह बजट आम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर इतिहास रचने के लिए कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने में जुट जाए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह त्रिलोकचन्दी, शिवाकांत मिश्रा, विजय सिंह रघुवंशी, अरूण द्विवेदी, रजनीश मिश्रा,सचिन चोपड़ा,सुरेश सिंह, मनीष जायसवाल,डाॅ सुजीत सिंह,दिनेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Related posts

हिस्ट्रशीटर बदमाश इरफान की पुलिस कर रही थी तलाश, बीती रात हो गई मुठभेड़, अब चल रहा अस्पताल में इलाज।

Chull News

देखिये,अधिवक्ता आजाद अहमद की हत्या बाद अब क्यों परिजन लगा रहे है उच्चाधिकारियों के दफ्तर का चक्कर

Chull News

दुर्गापूजा महोत्सव में 4 अक्टूबर से जिला सुरक्षा संगठन का लगेगा कैम्प

Chull News

Leave a Comment