Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
सुल्तानपुर

KNIPSS में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन। कार्यक्रम में लोकतंत्र एवं भारतीय संविधान को सही अर्थों में समझने पर दिया गया जोर। कार्यक्रम में शिक्षकों सहित तमाम छात्र छात्राओं ने रखे अपने विचार।

सुलतानपुर-

*KNIPSS में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

Advertisement

*कार्यक्रम में लोकतंत्र एवं भारतीय संविधान को सही अर्थों में समझने पर दिया गया जोर*

*कार्यक्रम में शिक्षकों सहित तमाम छात्र छात्राओं ने रखे अपने विचार*


सुल्तानपुर के कमला नेहरू संस्थान में आज राजनीति विज्ञान विभाग ने भारतीय संविधान को 1949 में 26 नवंबर को अंगीकार किये जाने के उपलक्ष्य में मनाया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अजित कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र भारतीय संविधान का विशिष्ट लक्षण है। लोकतंत्र को सही अर्थों में समझने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अनुराग पांडे ने अपने संबोधन में लोकतंत्र के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पक्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘जन सहमति’ लोकतंत्र का आधार है। एम ए उत्तरार्द्ध के छात्र महफ़ूज़ आलम ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने वाले तत्व ‘अभिव्यक्ति की आजादी ‘को दलगत राजनीति से मुक्त करने की बात रखी।

कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए कुमारी क्षमा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकारी नौकरी जनता इसलिए चाहती है कि उसे काम किए बिना वेतन का आनंद मिले, अतः इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए सरकारी नौकरी में वेतन के स्थान पर सेवा भाव को वरीयता दी जानी चाहिए।स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र राजेश कुमार ने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने धन इत्यादि के प्रलोभन में आकर मताधिकार का प्रयोग करने की कल्पना भी नहीं की होगी। परास्नातक से देवेश कुमार, स्नातक प्रथम वर्ष से आशीष पांडे ,द्वितीय वर्ष से आयुष मिश्र इत्यादि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विभागाध्यक्ष रंजना सिंह ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संविधान का आदर करने एवं उसमें समाविष्ट आदर्शों को साकार करने की शपथ दिलाई।

Related posts

14 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, देखिये किन मुकदमों की हो सकती है सुनवाई

Chull News

आज फिर बढ़े कोरोना मरीज, अभी भी 80 से ज्यादा एक्टिव केस

Chull News

सुनिये पाकिस्तान पुतला दहन के दौरान क्या बोल गए हिन्दू संगठन के नेता

Chull News

Leave a Comment