Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
सुलतानपुर

लंभुआ में हुई सपाइयों की बैठक। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील। मिशन 2022 में जीत हासिल करने के लिए एकजुट होने का लिया संकल्प।

लंभुआ में हुई सपाइयों की बैठक।
बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील।
मिशन 2022 में जीत हासिल करने के लिए एकजुट होने का लिया संकल्प।

गंगा यादव

लंभुआ। सुल्तानपुर
बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकजुट होकर काम करें और पार्टी को मजबूत बनाएं तभी हम मिशन 2022 में जीत हासिल कर सकेंगे। उक्त विचार लंभुआ कस्बे में स्थित राम दरबार मंदिर परिसर में आयोजित सपाइयों की बैठक में जिला अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव ने कही। विधानसभा अध्यक्ष नन्हे राम निषाद की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि इस बार भ्रष्ट उत्तर प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकना है और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। जिला प्रभारी अशोक वर्मा ने कहा कि आज किसान नौजवान परेशान हैं, कहीं किसी की सुनवाई नहीं हो रही है। सपा नेता व जिला सचिव राहुल उपाध्याय ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर बूथ स्तर पर लोगों को सपा से जोड़ने का काम करें और उन्हें सपा शासनकाल की उपलब्धियों से अवगत करवाएं। विधानसभा अध्यक्ष नन्हे राम निषाद ने कहा कि अगर हमें उत्तर प्रदेश से भ्रष्टाचार मिटाना है तो सपा सरकार लाना है। बैठक में अन्य पार्टी छोड़कर आए राजनारायण अग्रहरी, सुरेश साहू, पवन सरोज, अनीश भाई, सुनील सिंह, जावेद अंसारी, राजकुमार, नरसिंह, पवन, अमरनाथ, गुड्डू, लालचंद, अरविंद, राम लवट गुप्ता, दिलीप दुबे, जितेंद्र मिश्रा, सुग्रीव प्रजापति, पप्पू निषाद, विजय प्रकाश, छोटेलाल, उमेश, राहुल निषाद, फूल चंद निषाद ने निषाद पार्टी को छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर जिला सचिव सतपाल यादव, सुशील बरनवाल, शादाब अंसारी, अतेंद्र जायसवाल, वीर बहादुर उर्फ मुलायम यादव, अली अहमद, बाजीगर बर्मा, राजबली यादव, पप्पू यादव, विनोद यादव, हरीश कुमार यादव, मोहम्मद जासीम आदि सपाई मौजूद थे।

Related posts

अजय प्रताप सिंह पिंटू निर्विरोध बने अयोध्या मण्डल अध्यक्ष और हेमंत कुमार बनाये गए सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोशिएसन के प्रदेश अध्यक्ष तापस मिश्रा की अगुवाई में हुआ चुनाव

Chull News

डॉ पी के सिंह और गंगा सिंह की बेटियां यूक्रेन में, परिजनों का बुरा हाल

Chull News

जानिये #सीएम#सामूहिक विवाह योजना बंधे कितने जोड़े, #MP #मेनका गांधी,मंत्री #जयप्रतापसिंह ने दिया आशीष

Chull News

Leave a Comment