सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर आज सुलतानपुर पहुंचे। इस दौरान भागीदारी पार्टी के समर्थन में उन्होंने जनसभा की। जनसभा को संबोधित करते हुये ओम प्रकाश राजभर ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला। इसके साथ ही उन्होंने 2022 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही। इसके साथ ही सरकार बनने पर प्रदेशवासियों को फ्री बिजली,फ्री शिक्षा और फ्री चिकित्सा देने की बात कही।