Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
सुल्तानपुर

देखिए,गजब दोनो हाथो में असलहा लहरा रहा भाजपा नेता का बेटा। भाजपा समर्थित डीडीसी प्रत्याशी सर्वेश सिंह के बेटे अभिषेक का हाथो में अवैध असलहे लहराते वीडियो आया सामनेपहले विवादों में आ चुके मोहित सिंह का भतीजा है अभिषेक सिंह। बेखौफ वीडियो वायरल कर क्षेत्र में दहशत बनाने व दबदबा जमाने का माना जा रहा मकसद,पुलिस बेखबर।

*देखिए,गजब दोनो हाथो में असलहा लहरा रहा भाजपा नेता का बेटा*

Advertisement

*भाजपा समर्थित डीडीसी प्रत्याशी सर्वेश सिंह के बेटे अभिषेक का हाथो में अवैध असलहे लहराते वीडियो आया सामने*

*पहले विवादों में आ चुके मोहित सिंह का भतीजा है अभिषेक सिंह*

*बेखौफ वीडियो वायरल कर क्षेत्र में दहशत बनाने व दबदबा जमाने का माना जा रहा मकसद,पुलिस बेखबर*

*रिपोर्ट-अंकुश यादव*
——————————————-
सुलतानपुर। भाजपा समर्थित डीडीसी प्रत्याशी एवं विवादों से जुड़े भाजपा नेता के परिवार से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है। जिसमें जनहित से जुड़े मामले को लेकर नहीं बल्कि दोनो हाथो में असलहे लहराते अपराधिक वीडियो के जरिए भाजपा नेता के पुत्र ने खुद व अपने परिवार को चर्चा में ला दिया है। इस वीडियो को वायरल करने के पीछे नियम कानून को तोड़ने के बाद भी बेखौफ होकर क्षेत्र में घूमने,अपनी दहशत बनाने व दबदबा जमाने का मकसद माना जा रहा है। यह वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस भी इसे देखकर हैरान है,लेकिन कार्यवाही क्या करती है यह सामने आना अभी शेष है।
मामला कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कटसारी गांव से जुड़ा हुआ है। जहां के रहने वाले सर्वेश सिंह वार्ड नंबर सात से इस बार जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़े हैं। यही नहीं उन्हें भाजपा समर्थित उम्मीदवार भी बताया जा रहा है। सर्वेश सिंह के भाई मोहित सिंह भी भाजपा के नेता बताये जाते है। मोहित सिंह का भी विवादों से पुराना नाता रहा है,जो कई बार अपनी हरकतों के चलते चर्चा में आ चुके है। हालांकि मोहित सिंह जनता से जुड़े कार्यों के बारे में महज अपनी विवादित बोली के चलते ही चर्चा में रहे, लेकिन इस बार वह नहीं बल्कि उन्हीं के भाई का बेटा अभिषेक सिंह अपराधिक कारनामें का वीडियो वायरल करने के चलते चर्चा में आ गया है। दरअसल में अभिषेक सिंह ने मकान के छत पर एक हाथ में नहीं बल्कि दोनों हाथों में अवैध शस्त्र लेकर लहराते हुए बकायदा उसका वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया,जिसके पीछे वजह मानी जा रही है कि उसने अपने क्षेत्र में दहशत बनाने एवं धाक जाहिर करने के उद्देश्य से यह हरकत की है। बताया जा रहा है कि अपने पिता सर्वेश सिंह व चाचा मोहित सिंह के सत्ता पक्ष से जुड़े होने की वजह से क्षेत्र में उनके परिवार की कितनी हनक है और इस तरीके का वीडियो वायरल करने के बाद भी पुलिस शिवाय चुप्पी साधने के उनके खिलाफ कुछ कर भी नही सकती है,इसी मकसद से अभिषेक के जरिये यह कारनामा किया गया है। यह वीडियो वायरल होने से भाजपा नेता परिवार के सदस्य के जरिए इस तरह की हरकत किया जाना बेहद शर्मनाक एवं नियम विरुद्ध माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस वीडियो पर संज्ञान लेकर क्या कदम उठाती है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। इस संबंध में कोतवाल एवं क्षेत्राधिकारी कादीपुर से बात की गई तो उन्होंने वायरल वीडियो की जांच कराकर उचित कार्यवाही कराने की बात कही है।

Related posts

चुनाव जीतने के लिये वोटरों के पशुओं का चारा और फसल भी काट रहे लोग, देखिये सुल्तानपुर की खास खबर

Chull News

देखिए क्यों अपनी ही सरकार में धरने पर बैठने को मजबूर हैं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष

Chull News

मुख्यसचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने कलेक्ट्रेट में की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक,धोपाप धाम का किया दर्शन,कमल सरोवर का भी किया निरीक्षण

Chull News

Leave a Comment