Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
वीडियो समाचार सुलतानपुर

जातिगत आधार पर बंटे हिदुओं को एकजुट करना ही प्राथमिकता- विहिप जिलाध्यक्ष -आशीष श्रीवास्तव बिल्लू

सुल्तानपुर में आज राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन द्वारा विश्व हिन्दू परिषद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव उर्फ बिल्लू के  सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण और पगड़ी पहना कर उनका स्वागत किया। व्यापार संगठन के स्वागत से गदगद बिल्लू ने भी व्यापारियों के हित में काम करने और बिखरे हुये हिन्दुओ को एकजुट करने की बात कही।

दरअसल रविवार को आशीष श्रीवास्तव बिल्लू को विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा हुई थी। तब से विभिन्न वर्गों और संगठन द्वारा उनका सम्मान समारोह किया जा रहा है।। गौरतलब हो कि इसकी पहले आशीष श्रीवास्तव विहिप में जिलाउपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी का पद का निर्वहन कर चुके हैं, इसके अलावा उनकी गिनती भाजपा ने सक्रिय कार्यकर्ताओं के रूप में होती है। व्यापारी वर्ग से आने वाले बिल्लू हिन्दू हित के लिये हमेशा आगे रहते हैं। लिहाजा आज नगर के अवंतिका फ़ूड मॉल काम्प्लेक्स में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन द्वारा उनके सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा आशीष श्रीवास्तव का माल्यार्पण और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। संगठन द्वारा उन्हें तलवार भेंट की गई।

वहीं स्वागत समारोह के बाद आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि आज के समय हिन्दू बिखरा हुआ है। उनका उद्देश्य है कि हिन्दू धर्म की बिखरी हुई जातियों को एकजुट कर उन्हें एक माले की तरह पिरोया जाय। उन्होंने साफ कहा कि जहां भी हिन्दू हित की बात होगी वे सबसे पहले खड़े मिलेंगे।

Related posts

गोमती नदी में मछली पकड़ने गया युवक डूबा,गोताखोरों की मदद से ढूंढने का किया जा रहा प्रयास

Chull News

व्यापारियों ने शुक्रवार को मनाई भारत के दो महान विभूतियों पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी और प. मदन मोहन मालवीय की जयंती।

Chull News

अनियंत्रित डंपर ने स्कार्पियो को मारी टक्कर, हादसे कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक सिंह राणा घायल,

Chull News

Leave a Comment