Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
अमेठी ब्रेकिंग न्यूज़ वीडियो समाचार

सारस और आरिफ की दोस्ती बनी मिसाल, अब भी सारस आरिफ के साथ


फ़िल्म के इस गाने को सुनकर लोगों को अंदाजा हो जाता है कि दोनों की दोस्ती कितनी प्रगाढ़ है, लेकिन जिस दोस्ती की बात आज हम करने जा रहे हैं वो इंसान से इंसान की नही बल्कि इंसान और एक पक्षी की है।

खेत मे मिले जिस घायल सारस पक्षी का आरिफ ने इलाज किया था, अब उसी सारस के चलते आरिफ जिले में ही नही बल्कि पूरे देश मे सुर्खियों में छाया हुआ है। साथ साथ रहना घूमना फिरना खेलना तो ठीक है, लेकिन एक साथ एक ही थाली में खाना पीना भी इनका प्रतिदिन का रूटीन बन चुका है।

दरअसल अमेठी जिले के गौरीगंज ब्लाक के जोधनपुर मण्डका गांव के रहने वाले आरिफ को कुछ दिनों पूर्व खेत मे यही सारस पक्षी घ्यायलावस्था में मिला था, आरिफ ने सारस का इलाज किया और तब से ये सारस आरिफ से इतना हिल मिल गया है कि दोनों की दोस्ती एक मिसाल बन चुकी है। आरिफ आस पास जहां भी जाता है ये सारस पक्षी उसके साथ आता जाता है। एक साथ खेलता है। दोनों का खाना पीना भी एक साथ और एक ही थाली में होता है। दोस्ती की इस मिसाल की चर्चा सोशल मीडिया पर इतनी हुई कि सूबे के बड़े बड़े नेता भी आरिफ और सारस से मिलने उसके घर पहुंच रहे हैं। बहरहाल नेताओं के मुलाकात के बाद आरिफ की चर्चा और बढ़ गई है। अब आरिफ जहां भी जाते हैं उनका नाम इसी सारस पक्षी के चलते सुर्खियों में आ जाता है। खैर कुछ लोगों ने रयूमर उड़ाया की सारस आरिफ के पास से जा चुका है। उस पर आरिफ से विराम लगा दिया है, सारस अब भी आरिफ के साथ उन्ही के घर पर है और मस्ती में जी रहा है।

Related posts

छात्रों ने आपसी विवाद में दे दिया इस घटना को अंजाम। हालत गंभीर लखनऊ रेफर, पुलिस कर रही पड़ताल

Chull News

इसौली बाहुबली #सोनू #मोनू की बहन अर्चना का फायरिंग करते वीडियो वायरल,केस दर्ज पर बोले अर्चना और मोनू

Chull News

अखिलेश यादव की तबियत खराब है, मैं डॉक्टर होता तो उन्हें दवा दे देता- केशव मौर्या उपमुख्यमंत्री

Chull News

Leave a Comment